पति विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन है। यह दोनों घर पर क्या कर रहे होते हैं इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को देते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
