कुशवाहा की RJD को नसीहत- महागठबंधन के सामूहिक निर्णय का अवश्य ही करना होगा पालन

कुशवाहा की RJD को नसीहत- महागठबंधन के सामूहिक निर्णय का अवश्य ही करना होगा पालन
Spread the love

पटना

बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजद को कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट देने का महागठबंधन का सामूहिक निर्णय याद दिलाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले का अवश्य ही पालन किया जाना चाहिए। कुशवाहा कांग्रेस नेता एवं इसके बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल के खुले पत्र को राजद द्वारा खारिज करने के सवाल पर मीडिया कर्मियों के सवाल का उत्तर दे रहे थे। दरअसल, राजद को इस पत्र में अपने उस वादे की याद दिलाई गई थी जिसके तहत राजद ने कहा था कि कांग्रेस को बिहार से राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी।

बिहार में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम (एस) और विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) ने मिलकर 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा कि राजद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट देगी। इसकी घोषणा महागठबंधन के एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भी की गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महागठबंधन के सभी राजनीतिक दलों को वादे का पालन करना चाहिए था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!