कोरोना के डर से सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के भक्तों की एंट्री बंद

कोरोना के डर से सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के भक्तों की एंट्री बंद
Spread the love

मुंबई

कोरोना वायरस का कहर अब भगवान के भक्तों को भी डराने लगा है। मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर को भी अगले नोटिस तक के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे से ही सिद्धिविनायक मंदिर को बंद किया जा रहा है। मंदिर कब खुलेगा इसके बारे में सूचना बाद में दी जाएगी। मुंबई का यह मंदिर अच्छी-खासी भीड़-भाड़ वाले इलाके में आता है, ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 38 मामले सामने आने से राज्यभर में हड़कंप मचा हुआ है। सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। अब राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी जाएं। इसके अलावा पंचायत और निकाय चुनावों को भी तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अब तक पुणे में आए।

धीरे-धीरे मुंबई में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़त दिख रही है। जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है। मुंबई पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू करते हुए ग्रुप टूर करने पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी शूटिंग बंद करने का फैसला किया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!