हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कोरोना के 2 संदिग्ध केस, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कोरोना के 2 संदिग्ध केस, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Spread the love

कुरुक्षेत्र

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के बारे में मिली जानकारी और उनमें वायरस के लक्षण देख स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संदिग्धों को सरकारी अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद मामले की पुष्टि होगी। क्योकि चिकित्सकों ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

दरअसल कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बिजनेस ट्रिप पर थाइलैंड गया था और 5 मार्च को कुरुक्षेत्र लौटा था। वापस लौटने पर उसे खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हुई। पहले तो वह इसे सामान्य लेकर चल रहा था। लगातार खांसी, जुकाम रहने से संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसके थाइलैंड के दौरे के बारे में जानकर उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!