हरियाणा में कोरोना के पांच पॉजीटिव केस, लोगों से घरों में रहने की अपील

हरियाणा में कोरोना के पांच पॉजीटिव केस, लोगों से घरों में रहने की अपील
Spread the love

चंडीगढ़

हरियाणा में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या पांच हो गई है। वहीं हालातों को देखते हुए सरकार ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। पहला, 22 साल की एक युवती 14 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। वह खांसी व गला दर्द से पीड़ित थी। सिविल अस्पताल में 16 मार्च को उसके सैंपल लिए गए थे, जबकि उसके परिजनों को भी विशेष निगरानी में रखा गया था। अब इस महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। महिला को एकांतवास में रखा गया है।

दूसरी 42 वर्षीय महिला भी लंदन से 7 मार्च को दिल्ली लौटी थी। उसे भी एकांतवास में रखा गया। महिला समेत उसके निकटतम 8 लोगों के भी सैंपल लिए गए। महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। अभी तक चारों कोरोना वायरस ग्रस्त के मामले गुरुग्राम निवासी लोगों में ही चिह्नित हुए हैं। तीसरा मरीज पानीपत जिले में मॉडल टाउस निवाा 21 वर्षीय युवक है, जो 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा था। 16 मार्च को उसके गले में खराश और बुखार की शिकायत हुई तो वह सिविल अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा। डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके परिजनों पर भी नजर रखी जा रही है। इनके अलावा दो अन्य संक्रमित मरीज भी गुरुग्राम के ही हैं। हरियाणा में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार ने और एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ ही शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी छुट्टी दे दी गई है। स्टाफ को मूल्यांकन और अन्य कार्य घर से ही निपटाने होंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह के अनुसार अब स्कूलों का स्टाफ घर से ही काम निपटाएगा। कोई स्कूल नहीं खुलेगा। स्कूल खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक स्टाफ को स्कूल आने के निर्देश थे, लेकिन कोरोना से बचाव के मद्देनजर उन्हें भी छुट्टी दे दी गई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!