कोरोना वायरस: मुंबई समेत महाराष्ट्र के 4 शहर पूरी तरह लॉकडाउन

कोरोना वायरस: मुंबई समेत महाराष्ट्र के 4 शहर पूरी तरह लॉकडाउन
Spread the love

मुंबई

कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में मुंबई समेत पुणे, चिंचवड़-पिंपरी और नागपुर शहर बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ आवश्यक सेवाएं ( बैंक, सब्जी और दवा की दुकानें) जारी रहेगीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकल ट्रेने, बसें चलेंगी, मुंबई में सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगाना आखिरी कदम होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में सभी कार्यस्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। ठाकरे ने कहा कि यह बंद मुंबई, मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और नागपुर में लागू होगा।

उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालय में 25 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी।महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना वायरस के 52 मामले सामने आए हैं और इस सप्ताह मुंबई में एक मरीज की मौत हो गई।ठाकरे ने कहा कि अधिकांश मरीज इन शहरों से हैं और उन्होंने विदेश की यात्रा की थी। टेलीविजन पर दिए संबोधन में ठाकरे ने कहा कि केवल अनिवार्य सेवाएं खुली रहेंगी जिसमें भोजन, दूध और दवाइयां शामिल हैं।उन्होंने कहा कि बैंक खुले रहेंगे।

सरकारी कार्यालय में उपस्थिति को बारी-बारी से मौजूदा 50 फीसदी से 25 फीसदी तक किया जाएगा। पहले 50 फीसदी हाजिरी की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मुंबई में सार्वजनिक परिवहन के बंद होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक युद्ध इतना है कि लोगों को जीने के लिए घरों में रहना होगा। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, सभी छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाएगा।

कक्षा 9 और 11वीं के लिए परीक्षाएं 15 अप्रैल, 2020 के बाद आयोजित की जाएंगी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 52 हो गई है। टोपे ने कहा कि ये तीन मामले मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सामने आए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!