महाराष्ट्र : डेढ़ साल के बच्चे को कोरोना पॉजिटिव, 34 नये केस

महाराष्ट्र : डेढ़ साल के बच्चे को कोरोना पॉजिटिव, 34 नये केस
Spread the love

नवी मुंबई : महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में डेढ़ साल का एक बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। नवी मुंबई में कोरोना वायरस का यह आठवां मामला है। लड़के के दादा, एक मौलवी के संपर्क में आये थे, जो फिलीपींस के कुछ नागरिकों के संपर्क में आया था। मौलवी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और एक घरेलू नौकर के नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए। इसमें उनके बेटे और नौकर में कोरोना वायरस संक्रमण होने की पुष्टि की गई। उनकी बहू और उसके पोते के नमूने बाद में टेस्ट के लिए भेजे गए थे।

अधिकारी ने कहा कि बच्चे को इलाज के लिए मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में 690 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 28 नए कोरोनोवायरस मामलों का पता चला। 34 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 159 हो गई। इनमें से 15 नये मामले केवल सांगली जिले में आए है। इस बीच, 85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। संदेह है कि वह कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!