लॉकडाउन है लक्ष्मण रेखा की तरह, सीख लें : बीजेपी

लॉकडाउन है लक्ष्मण रेखा की तरह, सीख लें : बीजेपी
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा एक बार फिर से रामायण एवं महाभारत सीरियल टीवी दूरदर्शन पर दिख्लाना प्रारंभ किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रामायाण एवं महाभारत दोनों ही धारावाहिक में वर्तमान में कोरोना से लड़ने की प्रेरणा मिलेगी। लॉकडाउन एवं अनुशासन का पालन भी होगा और लोग घर बैठे इसे देखकर न केवल मनोरंजन करेंगे बल्कि कई प्रेरणात्मक संदेश में ग्रहण कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि रामायण में लक्ष्मण ने लक्ष्मण रेखा खींचकर सीता को घर से बाहर निकलने की मनाही की थी। सीता ने लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन किया। इसका परिणाम राम जैसे आदर्श पुरुष और आज्ञाकारी पुत्र को भुगतना पड़ा था। मोदी जी का यह मंत्र है कि कोई भी सड़क पर ना निकले। इस मंत्र का पालन करने वाले स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे और इसका उल्लंघन करने वाले को करोना वायरस का शिकार होना पड़ेगा। स्वयं तो संकट में पड़ेंगे ही और पूरे परिवार को भी कष्ट में डालेंगे। महाभारत में असत्य पर सत्य की विजय हमें कोरोना को पराजित करने में मददगार साबित करेगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!