मजबूत पैरों से निखरेगी पर्सनैलिटी
पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों के शरीर की बनावट काफी अलग होती है। तो इन्हें संवारने और सुडौल बनाने का भी तरीका अलग होना चाहिए। स्त्रियों के पैर थोड़े नाजुक होते हैं साथ ही हेमस्ट्रिंग्स (घुटने की पीछे की नस) भी अकसर कमजोर पाई जाती है। तो पैरों को मजबूत बनाने के लिए हफ्ते में दो बार पैरों की एक्सरसाइज जरूर करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा कैलरी बर्न होगी।
एक ऊंचे प्लैटफॉर्म पर खड़ी हो जाएं। इसे थोड़ा और हार्ड बनाने के लिए आप डंबबेल्स या बारबेल्स भी उठा सकती हैं। अब पैर की एडिय़ां ऊपर उठाएं और नीचे ले जाएं। इसके तीन से 5 सेट करें। पिंडलियों के लिए यह बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है।
2. साइड लेग ऐब्डक्शन
यह एक्सरसाइज ऐबडक्टर मशीन या फिर थाईज़ के किनारों पर होती है। आप चाहें तो इसे मैट पर एक साइड में लेटे हुए करें या फिर बेंच या जिम बॉल पर। इसे करते समय पैरों पर वजन भी पहना जा सकता है।