लॉकडाउन के तीसरे चरण को सफल बनाएं लोग

लॉकडाउन के तीसरे चरण को सफल बनाएं लोग
Spread the love

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि कोविड-19 का संकट समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों से लॉकडाउन के तीसरे चरण को सफल बनाने का आग्रह किया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि लॉकडाउन के पहले और दूसरे चरण की भांति तीसरे चरण को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों पालन करते हुए आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए राज्य सरकार कुछ क्षेत्रों में चार मई से रियायत देगी, लेकिन लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि कोविड-19 का संकट समाप्त हो गया है।” केंद्र सरकार ने चार मई से लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। सोनोवाल ने महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने, हाथ धोने और साफ सफाई रखने के महत्व को रेखांकित किया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!