उपभोक्ताओं व व्यवसायों के व्यवहार में कैसे हुआ बदलाव

उपभोक्ताओं व व्यवसायों के व्यवहार में कैसे हुआ बदलाव
Spread the love

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है। इससे सभी उद्योग प्रभावित हुए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के बर्ताव में भी परिवर्तन देखा गया है। देश में लॉकडाउन 4.0 में नियमों में ढील के साथ औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गई है।

डिस्कवरी की दक्षिण एशिया प्रबंध संचालक और मीडिया और मनोरंजन उद्योग की नामचीन हस्ती मेघा टाटा ने अमर उजाला को बताया कि उद्योगों के पास बदलाव के साथ चलने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं है। हम पहले से ही उपभोक्ताओं और व्यवसायों के व्यवहार में बदलाव के संकेत देख रहे हैं। छह महीने पहले तक वर्क फ्रॉम होम लगभग अकल्पनीय था, लेकिन आज यह एक वास्तविकता है। नवीनता ही इसका समाधान है। इस बदली हुई दुनिया में अपने लिए अवसर तलाशने पर ही समाधान मिलेगा।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!