इस वजह से अनुपम खेर के लिए खास है 25 मई
अभिनेता अनुपम खेर उन कलाकारों में से हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जिंदगी से जुड़े किस्से हों या राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर राय रखनी हो, अनुपम खेर मजबूती के साथ अपनी बात कह देते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि 25 मई उनके लिए क्यों एक खास तारीख है।
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अनिल कपूर को धन्यवाद भी दिया है जिन्होंने उन्हें वर्कआउट का महत्व समझाया।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ’25 मई मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है। अक्षय कुमार, सलमान और अनिल कपूर का शुक्रिया जिन्होंने मुझे रोज एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसने मुझे बेहतर और स्वस्थ महसूस कराया है। इसके चलते लॉकडाउन में मेरा एक घंटा भी बेहतर बीतता है।’याद दिला दें कि बीते दिनों अनुपम खेर ने एक 37 साल पुरानी तस्वीर साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो में आज के मनोरंजन जगत के कुछ बहुत मशहूर नाम हैं, इस तस्वीर को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। चलो देखते हैं कि आप इनमें से कितनों को पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार है। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।’ इसके बाद फैंस ने उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी थी।