दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दफ्तर का एक कर्मी संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर में कार्य करने वाला एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट कल आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली के तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों ने बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित न होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि राजधानी में लॉकडाउन से जो छूट मिल रही है उससे घबराइए मत।
दिल्लीः एम्स के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की कोरोना से मौत
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की बीती रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह 52 वर्ष के थे। उन्हें यहां चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह ड्यूटी के दौरान हर तरह के एहतियात बरतते थे लेकिन फिर भी वह संक्रमित हो गए।
दिल्ली से आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द
दिल्ली से आने-जाने वालीं 80 उड़ानें आज रद्द कर दी गईं। इनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और चेन्नई की फ्लाइट शामिल हैं। दरअसल बीते दिनों बंगाल में चक्रवाती तूफान के कारण प्रदेश में बहुत तबाही मची जिस कारण यहां के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही चेन्नई ने रोजाना सिर्फ 25 यात्रियों को फ्लाइट से आने की अनुमति दी है जिसके चलते यहां की भी कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।