शिव भी बन चुके हैं रामायण के राम अरुण गोविल

शिव भी बन चुके हैं रामायण के राम अरुण गोविल
Spread the love

कोरोना काल में पौराणिक धारावाहिकों का पुनःप्रसारण लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा है। लॉकडाउन की वजह से सभी शूटिंग रुकी हुई हैं। जिसकी वजह से अभी जितने भी धारावाहिक लॉकडाउन से पहले प्रसारित हो रहे थे वो आगे शूट नहीं हो पाए। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए 80- 90 के दशक के धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित किया गया। इन धारावाहिकों में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं।

इन दोनों ही धारावाहिकों के सुर्खियां बटोरने की वजह से इसके किरदारों के बारे में भी जानने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। बात करें रामायण की तो इसमें भगवान राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। इस किरदार में अरुण गोविल को बेहद पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल छोटे पर्दे के राम तो थे ही, साथ ही साथ वो बड़े पर्दे पर भगवान शिव की महिमा भी दर्शकों को दिखा चुके हैं।

वो कैसे? आइये बताते हैं… दरअसल अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण में काम करने के बाद एक पौराणिक फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म का नाम है ‘शिव महिमा’। फिल्म में अरुण गोविल ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। 1992 में आई इस फिल्म में अरुण गोविल के अलावा किरण जुनेजा, गुलशन ग्रोवर, गजेंद्र चौहान और गुलशन कुमार भी नजर आए थे।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!