रूस में प्रभास की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

रूस में प्रभास की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
Spread the love

साउथ सिनेमा की फिल्म बाहुबली भारत की शानदार और ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से है। इस फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिला है। यह फिल्म दो भागों में बनाई गई थी। भारत में जिसका पहला भाग साल 2015 और दूसरा 2017 में रिलीज हुआ था। इस बीच भारत के सबसे करीबी दोस्त रूस में अभी तक इस फिल्म को प्यार मिल रहा है।

रूसी भाषा में रूस के टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हो रही अभिनेता प्रभास की फिल्म बाहुबली को वहां के दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस बात की जानकारी भारत में रूस के दूतावास ने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। इतना ही नहीं कई लोग भारत और रूस की दोस्ती को बाहुबली और कटप्पा की जो़ड़ी से तुलना कर रहे हैं।

दरअसल, रूसी दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बाहुबली 2 के एक सीन का वीडियो क्लिप साझा किया है। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है फिल्म को रूसी भाषा में डब किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए रूसी दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रिय है। देखिए, रूसी टीवी पर इस वक्त क्या चल रहा है- रूसी वॉयस ओवर के साथ बाहुबली’।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!