लॉकडाउन में मुंबई वापस लौटे अर्जुन रामपाल
देशभर के कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसकी वजह से जो उस समय जहां था वो वहीं पर रह गया। ऐसे ही लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम भी शुमार था। अर्जुन लॉकडाउन के बीच कजरत में ही फंस गए थे। लेकिन अब अर्जुन मुंबई वापस आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने ही दी है।
अर्जुन रामपाल कजरत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ थे। इस दौरान वो दोनों के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे थे। अर्जुन और गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कजरत से भी दोनों अपनी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते थे। अब जब अर्जुन वापस लौट आए हैं तो वो अपना समय बेटियों के साथ व्यतीत कर रहे हैं।
इस बात की जानकारी अर्जुन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन की दोनों बेटिया मायरा और माहिका नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरकार अपनी सुंदरियों के साथ वक्त बिताने को मिल ही गया।’