मंदारमणि समुद्र तट पर मिली 35-फुट लंबी व्हेल, मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग अधिकारी

मंदारमणि समुद्र तट पर मिली 35-फुट लंबी व्हेल, मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग अधिकारी
Spread the love

पश्चिम बंगाल के मंदारमणि में समुद्र तट पर एक 35 फुट की व्हेल पाई गई। यह स्थान कोलकाता से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह इस क्षेत्र का पहला ऐसा मामला है। खून से लथपथ व्हेल का विशाल सिर झील में गिरा हुआ मिला।

वहीं इस दुखद और कभी भी न देखे गए दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोग समुद्र तट पर एकत्रित हुए थे। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि व्हेल खून से लथपथ क्यों थी और उसकी पूंछ पर चोट के निशान किस वजह से आए।

पूर्वी मिदनापुर जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसमें वन और वन्यजीव और मत्स्य विभाग के अधिकारी भी हैं। मंदारमणि बंगाल की खाड़ी का एक पर्यटन स्थल है। यह दीघा के समीप, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों स्थान अब पर्यटकों के लिए बंद हैं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!