खनिज विभाग में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 22 लाख 47 हजार से अधिक की वृद्धि

खनिज विभाग में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 22 लाख 47 हजार से अधिक की वृद्धि
Spread the love

मुरैना : कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के निर्देशन में प्रभारी खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल एवं खनिज टीम द्वारा कोराना कोविड-19 की महामारी के बाद भी खनिज राजस्व के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करते हुये पिछले साल प्राप्त 93 लाख 70 हजार 103 रूपये की राजस्व आय की तुलना में इस वर्ष 1 करोड़ 16 लाख 17 हजार 290 रूपये की राजस्व आय अर्जित की है। जो 22 लाख 47 हजार की बढ़ौत्तरी है।

प्रभारी खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल द्वारा लगातार अच्छा खनिज राजस्व वसूली कार्य किया जा रहा है, जिससे मुरैना जिला खनिज राजस्व के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले साल सामान्य परिस्थितियों में अप्रैल 2019 से जून 2019 तक कुल 93 लाख 70 हजार 103 रूपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अप्रैल 2020 से जून 2020 तक कुल 2 करोड़ 9 लाख 87 हजार 393 रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया गया है जो पिछले वर्ष से 1 करोड़ 16 लाख 17 हजार 290 रूपये अधिक होकर 124 प्रतिशत की उपलब्धी है।

यह सब संभव हुआ है कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के निर्देशन एवं नैतृत्व के कारण तथा प्रभारी खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल द्वारा अपने कार्य के प्रति सतर्कता एवं खनिज राजस्व प्राप्त करने के जुनुन के कारण, कलेक्टर द्वारा और अधिक से अधिक खनिज राजस्व प्राप्त करने के लिये निर्देश दिये है, जिससे खनिज राजस्व में बढ़ोत्तरी हो सके।

06.jpg

Admin

Shivam Dubey

9909969099
Right Click Disabled!