ताजमहल को खोलने की तैयारियां शुरू

ताजमहल को खोलने की तैयारियां शुरू
Spread the love

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल के निर्देश आने के बाद ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी स्मारकों के गेट पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर ली है।हालांकि अभी संस्कृति मंत्रालय से लिखित आदेश नहीं मिल पाए हैं। उससे पहले एएसआई अधिकारियों ने सभी स्मारकों के लिए थर्मल गन और सैनिटाइजर की खरीद कर व्यवस्थाएं बनाने की कवायद शुरू कर दी है। स्मारकों की साफ-सफाई का काम बंदी के दिनों में भी चल रहा था।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!