रिकवरी दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य

रिकवरी दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य
Spread the love

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य है। कोरोना काल के 110 दिनों में पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची है। टिहरी जिला रिकवरी दर में फिर से प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। टिहरी की रिकवरी दर 96 प्रतिशत है। वहीं सबसे कम पौड़ी जिले की रिकवरी दर 65 प्रतिशत है।

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 60 प्रतिशत है। वहीं, उत्तराखंड की रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ज्यादा है। पूरे देश में रिकवरी दर में उत्तराखंड की स्थिति पांचवें स्थान पर है। दूसरे राज्यों से प्रवासियों के लौटने से जिस तेजी के साथ संक्रमित मामले बढ़े हैं। अब उसी तेजी के साथ संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। सक्रिय मामलों में ठहराव की स्थिति है।
राज्य में कोरोना को नियंत्रण करने में बड़ी सफलता मिली है। रिकवरी दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। डॉक्टरों व सर्विलांस का काम देख रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज देश के हालत देेखें और उत्तराखंड की तुलना करें तो हम बेहतर स्थिति में हैं। – त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!