तैयार हैं कुल्लू का अर्ली वैरायटी सेब

तैयार हैं कुल्लू का अर्ली वैरायटी सेब
Spread the love

देश की मंडियों में बिकने के लिए कुल्लू का अर्ली वैरायटी का सेब तैयार है। अर्ली वैरायटी के सेब का तुड़ान जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा। हालांकि, सूखे के चलते इस बार सेब का साइज नहीं बन पाया है। बावजूद इसके सेब की गुणवत्ता बेहतर होने से बागवानों को इसके अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। कोरोना संकट के बीच बागवानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

पहले प्लम, अब नाशपाती के रिकॉर्ड दाम मिलने से बागवानों का उत्साह बना हुआ है। बागवान राकेश ठाकुर, हेमराज शर्मा, प्यारे लाल ठाकुर, राजेश कुमार, जोगराज, विवेक, खीमीराम, मेहर चंद और दिले राम ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी रेड चीफ और जेरोमाइन सेब है। नाशपाती के साथ इसका तुड़ान शुरू हो जाता है। शुरूआती दौर में बागवानों को इसके अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। मई और जून में सूखे का असर सेब पर पड़ा है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!