दिल्ली में ‘घुटने’ लगा वायरस का दम

दिल्ली में ‘घुटने’ लगा वायरस का दम
Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस को तेजी से हराया जा रहा है। हर कोई इसका सफाया करने के लिए पूरे दम-खम के साथ जुटा हुआ है। यह उसी का नतीजा है कि दिल्ली में अब सिर्फ 7.9 फीसदी ही सक्रिय मरीज हैं। कुल 1,35,598 संक्रमितों में से अब तक 1,20,930 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 10705 रह गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1195 नए मामले आए और 27 रोगियों की मौत हो गई। शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 1206 मरीजों की छुट्टी दे दी गई और संक्रमण दर 6.1 फीसदी रही। अब तक कुल 3963 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड अस्पतालों में इस समय 14,300 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 11,371 बेड खाली हैं।राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 54,357 जांच हो रही है। बीते 24 घंटों में कुल 19,091 लोगों की जांच हुई। इनमें 13,462 एंटिजन किट से और 5629 आरटी-पीसीआर जांच की गई।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!