गिरीश चंद्र मुर्मू : देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
दिल्ली में गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद सीएजी कार्यालय में महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सीएजी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि राजीव महर्षि शनिवार को ही इस पद से रिटायर हुए हैं।
गौरतलब है कि मुर्मू ने बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। अब उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।