मां के लाडले थे सुशांत सिंह राजपूत

मां के लाडले थे सुशांत सिंह राजपूत
Spread the love

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि सुशांत सिंह राजपूत न सिर्फ एक अच्छे कलाकार थे, बल्कि वो एक अच्छे भाई और बेटे भी थे। वे अपने परिवार के बहुत करीब थे। सुशांत के जाने के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते उनकी पूरे परिवार के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।

अपनी चारों बहनों से बहुत करीब थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत की चार बहनें हैं श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह और नीतू सिंह। अभिनेता अपनी चारों ही बहनों से बहुत प्यार करते थें, लेकिन वो सबसे अधिक करीब प्रियंका सिंह के थे। काय पो छे अभिनेता के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता ने ये तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में सुशांत काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपनी बहनों के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।

अपनी मां को बहुत याद करते थे सुशांत सिंह राजपूत 
सुशांत सिंह अपने परिवार में सबसे करीब अपनी मां के थे। 16 साल की कम उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को खो दिया। साल 2002 में उनकी मां ऊषा सिंह का निधन हो गया। लेकिन ये कलाकार अक्सर अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करता था। सुशांत अपनी मां के इतने अधिक करीब थे कि अगर उनकी मां ने कुछ कह दिया तो वो उनके लिए पत्थर की लकीर हो जाता था। सुशांत ने अपनी मृत्यु से 10 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था।

अपने भांजे- भांजियों को करते थे बहुत प्यार
सुशांत सिंह राजपूत यूं तो अपने परिवार में सभी से बहुत करीब थे। लेकिन वो अपने भांजे-भांजियों पर जान छिड़कते थे। वह अक्सर शूटिंग के बीच में से छुट्टी लेकर अपने भांजे- भांजियों के साथ समय बिताते थे। श्वेता ने सुशांत की उनके भांजे के साथ मस्ती करते हुए बहुत ही प्यारी तस्वीर साझा की।

परिवार के साथ सुशांत यादगार तस्वीर
श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार है। जिसमें वो अपने पिता के.के.सिंह और अपनी बहनों और बाकि के परिवार के साथ मौजूद हैं। सुशांत अपने परिवार से अलग मुंबई में अकेले रह रहे थे, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता था तो वो उसे अपने परिवार के साथ बिताते थे।

पिता  ने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी
सुशांत सिंह राजपूत भले ही अपनी मां के ज्यादा करीब थे लेकिन उनके पिता से भी उनके संबंध काफी अच्छे थे। श्वेता ने सुशांत की पिता के.के.सिंह के साथ तस्वीर शेयर की। इस अभिनेता निधन के बाद उनके पिता ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे, जिन्होंने अपने दम पर टेलीविज़न की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में सफलता पाई। उनके निधन के बाद बिहार में उनके नाम से सुशांत सिंह चौक भी बनाया गया। सुशांत सिंह आज भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हो, लेकिन वो अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा है। उनके फैंस आज भी अपने इस पसंदीदा सितारें को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक लड़ाई लड़ रहे हैं। सुशांत सिंह ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी। ये उम्दा कलाकार आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!