दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान बंगला

दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान बंगला
Spread the love

सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं।  उनके जन्मदिन पर अनिल कपूर ने अपनी बेटी की ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अनिल कपूर ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है
तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ”हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं। दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।”

अनिल कपूर ने आगे लिखा- ”आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते। जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा, मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी याद आती है।” बता दें सोनम कपूर ज्यादातर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ला वाले घर में रहती हैं। ये घर बेहद आलीशान है। चलिए आज हम आपको उनके दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है। खबरों की मानें तो दिल्ली में स्थित उनके घर की कीमत 173 करोड़ रुपये है। आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वो ‘भाने’ के सीईओ एंड फाउंडर हैं।

यह बंगला बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही सुंदर है। सोनम कपूर शादी के बाद इसी घर में रहती हैं। ये घर 3170 स्कवॉयर फीट के एरिया में फैला हुआ है। लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का भी घर है। आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन हरीश आहूजा के बेटे हैं, जो कि इंडिया के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हैं। आनंद आहूजा के एक्सपोर्ट हाउस में कई ब्रैंड्स का नाम शामिल है। जैसे GAP, TOMMY, BHANE और Veg Non-Veg (स्नीकर ब्रैंड) इन तस्वीरों में आप सोनम के घर के अंदर का नजारा देख सकते हैं। सोनम ने अपने घर को कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग है। यह उनके लंदन वाले घर की तस्वीरें हैं।आनंद और सोनम की मुलाकात 2014 में हुई और तभी ये दोनों एक साथ हैं। आपको बता दें सोनम ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं।

 

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!