जन्मदिन: मनोज कुमार

जन्मदिन: मनोज कुमार
Spread the love

मनोज कुमार ने बॉलीवुड में अपनी अलग ही छवि बनाई है। उन्होंने देशभक्ति से जुड़ी कई सारी फिल्मों में अभिनय किया है। 1937 में जन्मे अभिनेता ने 20 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में फिल्म फैशन से डेब्यू किया था, जिसे वे स्वयं अपनी पसंदीदा फिल्म मानते हैं। मनोज कुमार राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी गजब का अभिनय किया है। फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ में उन्होंने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई है।

इस फिल्म के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से विवाह किया है जिनसे उन्हें दो पुत्र प्राप्त हुए हैं। मनोज कुमार न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक एवं फिल्म निर्माता के रूप में भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म ‘उपकार’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। दिग्गज अभिनेता इस वर्ष अपना 84 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।

पड़ गया था नाम ‘भारत कुमार’ 
एक समय ऐसा था जब लोग मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ ही कहने लगे थे, इसके पीछे वजह यह थी कि अधिकतर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था। हालांकि, उनका वास्तविक नाम हरिकृष्णा गिरी गोस्वामी था लेकिन वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार से प्रेरित थे इसलिए उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!