तीरंदाजी में दीपिका ने किया आगाज

तीरंदाजी में दीपिका ने किया आगाज
Spread the love

पहले दिन भारत की तरफ से तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने अपनी चुनौती पेश की। शुरुआत अच्छी करने के बाद उनकी लय बिगड़ गई। जिसके बाद वह रैंकिंग राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में नौवें स्थान रहीं। अब दीपिका का मुकाबला अगले राउंड में भूटान की कर्मा से होगा। दीपिका ने इस मुकाबले में आगाज बेहतर किया लेकिन जैसे-जैसे समय बीता वह अपने प्रतिद्विंदियों के खिलाफ पिछड़ती गईं।

दीपिका कुमारी पहले छह निशानों के बाद आठवें स्थान पर रहीं। इस दौरान उनका स्कोरर 56 रहा। लेकिन दूसरे एंड के बाद पह 10 स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद 18वें शॉट के बाद दीपिका ने 10वें स्थान बरकार रखा। लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ती गईं और बीता हॉफ खत्म होने तक वह 14वें स्थान पर थीं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!