साउथ इलिनियॉस में गोलीबारी की घटना में सात घायल

साउथ इलिनियॉस में गोलीबारी की घटना में सात घायल
Spread the love

अमेरिकी राज्य दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी की एक घटना में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने गोलीबारी के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ईस्ट सेंट लुइस में गुरुवार दोपहर गोलीबारी हुई थी। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक स्टीफेन पियर्स नामक एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बस का इंतजार कर रहा था तो अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। पियर्स ने कहा कि उसकी पत्नी के हाथ में गोली लगी।

इलिनॉयस राज्य पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध कार में बैठकर भाग गए थे, लेकिन उनकी ट्रेन से जा टकराई। इसके बाद कार में बैठे लोग दौड़कर फरार हो गए थे।

दुर्घटना में ट्रेन के कुछ यात्रियों को भी चोट आई। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे ईस्ट सेंट लुइस में एक आधी ढही इमारत के बेसमेंट में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!