‘बुली बाई’ एप मामले के आरोपी की याचिका खारिज

‘बुली बाई’ एप मामले के आरोपी की याचिका खारिज
Spread the love

दिल्ली की पटियाला हाउस सेशन कोर्ट ने ‘बुल्ली बाई’ एप मामले के आरोपी विशाल सुधीर कुमार झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं। यह एक समुदाय विशेष की महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है।

वहीं, मुंबई साइबर पुलिस ने गुरुवार को विवादित बुल्ली बाई एप मामले में ओडिशा से एक और युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो एमबीए डिग्री धारी है। पुलिस ने जानकारी दी कि नीरज को जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया है।

बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए डालकर उन्हें निशाना बनाया जाता था। मुंबई के एक अधिकारी के मुताबिक नीरज सिंह कथित तौर पर एप की योजना और निर्माण करने में शामिल था।
युवक की गिरफ्तारी के बाद नीरज सिंह के वकील पी राममोहन राव के अनुसार पुलिस को संदेह है कि नीरज एप की योजना बनाने और लॉन्च करने में शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि नीरज को मामले की जांच में मदद करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी ले जाया गया है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!