राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ प्रभावित लोगों की प्रशंसा की

राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ प्रभावित लोगों की प्रशंसा की
Spread the love

वायनाड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ प्रभावित लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के समय उनके द्वारा दिखाई गई बहादुरी और शालीनता अभिभूत करने वाली है। गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह वायनाड के उन लोगों के प्रति गर्व के साथ रवाना हो रहे हैं जिनका वह प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित दो दिन की वायनाड यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार की सुबह केरल से रवाना हुए। उन्होंने लिखा, ‘‘इस आपदा के समय दिखाई गई बहादुरी और शालीनता अभिभूत करने वाली है। आपका सांसद होना सम्मान और खुशी की बात है। धन्यवाद केरल।

गांधी ने वायनाड जिले के सबसे प्रभावित पुथुमाला और मलप्पुरम जिले में निलाम्बुर के निकट कवलप्पारा समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कांग्रेस नेता ने केन्द्र और राज्य सरकारों से बाढ प्रभावित लोगों की मदद किये जाने का अनुरोध किया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!