ओडिशा में भारी बारिश, बढ़ा बाढ़ का खतरा

ओडिशा में भारी बारिश, बढ़ा बाढ़ का खतरा
Spread the love

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव से एक तरफ जहां पश्चिम-दक्षिण ओडिशा के विभिन्न नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाने से आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अब उत्तर ओडिशा के बालेश्वर जिले में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर जिले के बस्ता ब्लाक अंतर्गत मथानी में रविवार को जलका नदी का जलस्तर बढ़ जाने से इस नदी के प्रभाव क्षेत्र में आने वाले इलाकों के लोगों में बाढ़ की संभावना को लेकर भय का माहौल बन गया है।

सबुह 10 बजे नदी का जल स्तर 5.28 मीटर पर प्रवाहित हो रहा था, जबकि यहां पर खतरे का निशान 5.50 मीटर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में और एक कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। ऐसे में इसके प्रभाव से पांच जिलों में भारी से भारी बारिश होगी। ये पांच जिलों में केन्दुझर, सुंदरगढ़, देवगड़, बरगड़ तथा झारसुगुड़ा जिला शामिल है। इनके अलावा ओडिशा के अन्य कई जिलों में भी बारिश होने की जानकारी भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभा की तरफ से दी गई है।

कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो जाने के बाद बालेश्वर, मयूरभंज, ढेंकानाल, अनुगुल, बौद्ध, सोनपुर, कंधमाल, कलाहांडी, रायगड़ा तथा कोरापुट जिले में भी एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह राज्य के विभिन्न जगहों जैसे झारसुगुड़ा में सर्वाधिक 78.2 मिमी., बारीपदा में 63.4 मिमी., कटक में 39.4 मिमी., भुवनेश्वर, सुन्दरगड़ में 25 मिमी तथा तालचेर में 35 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!