उत्तराखंड : सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

उत्तराखंड : सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
Spread the love

देहरादून
आपदा राहत कार्य मे लापरवाही और पंचायत आरक्षण में मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना शुरू कर दिया। राजीव भवन से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में गांधी पार्क तक आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रीतम ने कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत देने में सरकार नाकाम रही है। पंचायत आरक्षण तय करने में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार ने पानी के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि कर दी है। प्रीतम ने दिल्ली में संत श्री रविदास जी के मंदिर को तोड़े जाने को केंद्र सरकार की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, राम यश, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी तापली, नवीन जोशी, परिणीता बडोनी, पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष बलबीर रावत, महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, राजेश शर्मा, दीवान सिंह तोमर,राजेन्द्र शाह, मोहन काला आदि शामिल रहे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!