बच्चे की नाक में फंसा खिलौने का टुकड़ा, 2 महीने बाद निकाला गया

बच्चे की नाक में फंसा खिलौने का टुकड़ा, 2 महीने बाद निकाला गया
Spread the love

चेन्नई
चेन्नई में रहने वाले एक दंपती अपने दो साल के बेटे राजेश की तबीयत को लेकर परेशान थे। बच्चे को दो महीने से लगातार जुकाम था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तमाम इलाज के बाद भी उसे कोई फायदा नहीं हो रहा था। दो महीने बाद जब दंपती एक ईएनटी सर्जन के पास बच्चे को लेकर पहुंचे तो पता चला कि बच्चे की नाक में एक खिलौने का टूटा हुआ हिस्सा फंसा था। सर्जरी के बाद उसे निकाला गया जिससे बच्चे की जान बच सकी।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की नाक में एक शैक्षिक खिलौने का एक सेंटीमीटर लंबा स्पंज का टुकड़ा फंसा था। यह संख्या वाले खिलौने का आठ नंबर था। टुकड़ा बच्चे की नाक के पीछे और गले के ऊपरी हिस्से में फंसा था। यह बच्चे की श्लेष्म झिल्ली को नष्ट कर रहा था। डॉ. आर धनेश ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है।
डॉक्टरों ने कहा कि पहले अस्पताल में मूंगफली और मटर जैसी चीजें फंसने के मामले सामने आते थे लेकिन अब खिलौने के छोटे हिस्से, बटन बैटरी और सीटी जैसी चीजें बच्चों के लिए जानलेवा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर महीने लगभग पंद्रह ऐसे मामले आ रहे हैं। इन पंद्रह मामलों में साठ फीसदी लड़के होते हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!