एकादशी के कारण चांद पर 39वें प्रयास में सफल रहा अमेरिका: संभाजी भिडे

एकादशी के कारण चांद पर 39वें प्रयास में सफल रहा अमेरिका: संभाजी भिडे
Spread the love

सोलापुर
हिंदूत्ववादी नेता संभाजी भिडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका चांद पर अपना अंतरिक्षयान भेजने में 39वें प्रयास में सफल रहा था। वो भी इस प्रयास में इसलिए सफल रहा था क्योंकि उस दिन एकादशी थी। इससे पहले भी वो कई विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। उनका ये हालिया बयान चंद्रयान 2 अभियान के अंतिम समय में लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूटने के संदर्भ में आया है। संभाजी भिडे लंबे समय तक आरएसएस में रहे हैं। उन्होंने सोलापुर में एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका ने शुरुआत में 38 बार चांद की सतह पर अपना अंतरिक्षयान भेजने का प्रयास किया था, जिसमें वो असफल रहा था। आगे उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लगातार मिली असफलता के बाद अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने भारतीय काल गणना अपनाने की सलाह दी थी। इसके बाद अमेरिका ने इसका अनुपालन किया और एकादशी के दिन अपने अंतरिक्षयान को चांद पर भेजा। इसी का फल था कि अमेरिका अपने 39वें प्रयास में सफल रहा। आप को बता दें कि भिडे ने इससे पहले नासिक में कहा था, ‘उनके बाग का आम खाने पर कई दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!