कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद भारत लौटे ऋषि कपूर

कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद भारत लौटे ऋषि कपूर
Spread the love

मुंबई
लगभग एक साल के बाद आखिरकार ऋषि कपूर भारत लौट आए हैं। सोमवार देर रात ऋषि कपूर और नीतू कपूर मुंबई पहुंचे। ऋषि कपूर करीब एक साल से न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े रहे। अब उनको मुंबई में वापस देखकर फैन्स ने भी चैन की सांस ली है और उनकी अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं।
ऋषि कपूर करीब एक साल से न्यू यॉर्क में थे। उनके इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी वहीं थीं। इसी बीच कई बार रणबीर और आलिया भी उनसे मिलने पहुंचते रहे। इनके अलावा कई सिलेब्रिटी जो न्यू यॉर्क गए, तो ऋषि और नीतू से मिलने पहुंचे। न्यू यॉर्क में अनुपम खेर और ऋषि कपूर अकसर एक दूसरे से मिलते। अनुपम खेर ने ट्वीट करके उनको घर वापसी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। घर पहुंचते ही ऋषि कपूर ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि लंबे समय बाद वह घर आ गए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर जब पपराजी उनकी फोटो लेने पहुंचे तो उन्होंने सबको धन्यवाद भी दिया। घर लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!