PM मोदी के खिलाफ बोलने पर जेल में डाला जाता है: राहुल गांधी

PM मोदी के खिलाफ बोलने पर जेल में डाला जाता है: राहुल गांधी
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आज देश में ऐसा माहौल हो गया है कि पीएम के खिलाफ कुछ भी बोलने वाले को जेल में डाल दिया जाता है। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में मीडिया से मुखातिब होने के दौरान कही। राहुल गांधी ने कहा कि देश के क्या हालात हैं इसके बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन अगर कोई प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलता है या फिर उनसे सवाल पूछता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। आज देश में मीडिया को भी दबाया जा रहा है। मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हो जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल हो गया है कि पीएम के खिलाफ कुछ भी बोलने वाले को जेल में डाल दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अर्थव्यवस्था को क्यों नष्ट किया। राहुल बोले कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी लेकिन आज उसे ही नष्ट कर दिया गया है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, जीडीपी में भी कोई रफ्तार नहीं है, रोजगार की भी हालत खराब है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि क्या देश में सिर्फ 15-20 लोग ही रह रहे हैं, बाकी नागरिकों का क्या होगा?

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!