अफगान तालिबान ने तीन भारतीय इंजीनियरों को किया रिहा

अफगान तालिबान ने तीन भारतीय इंजीनियरों को किया रिहा
Spread the love

काबुल

अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन भारतीय इंजीनियरों के बदले में अपने 11 सदस्यों को रिहा करने के बाद छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत स्थित एक ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले सात भारतीय इंजीनियरों का मई 2018 में अपहरण कर लिया था। अपहरण किए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति को मार्च में रिहा कर दिया गया था लेकिन बाकियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। तीन अन्य इंजीनियरों को भी रिहा कर दिया गया है। अब तीन और के बारे में जानकारी मिलनी शेष है।

बंधकों की अदला-बदली रविवार को की गई, लेकिन इसे कहां अंजाम दिया गया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इनकी रिहाई तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत का नतीजा है। इस्लामाबाद में तालिबान और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें तालिबान के हिरासत में कैद तीन भारतीय इंजीनियरों की रिहाई का मुद्दा उठा था।

तालिबान की बैठक में कैदियों की अदला-बदली पर चर्चा हुई। तालिबान के सदस्यों ने बताया कि तालिबान के शेख अब्दुर रहीम और मावलवी अब्दुर रशीद को भी रिहा किया गया है। 2001 में अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं द्वारा हटाए जाने से पहले तालिबान प्रशासन के दौरान शेख अब्दुर रहीम, कुनार प्रांत और अब्दुर रशीद, निम्रोज प्रांत के विद्रोही समूह के गवर्नर के तौर पर काम कर रहा था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!