पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और महाराष्ट्र विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे: रघुवर दास
रांची:
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत और हरियाणा में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर खुशी व्यक्त की है। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और महाराष्ट्र विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन और हरियाणा में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर सेवा का मौका देने के लिए दोनों राज्यों की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं। वहीं रघुवर दास ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दोनों राज्य विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।