स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की माता का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की माता का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Spread the love

पालमपुर:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव अक्षैणा महादेव मंदिर श्मशान घाट में किया गया। 85 वर्षीय स्वर्णा देवी परमार ने गुरुवार को अंतिम सांस ली थी। स्वर्णा परमार को विपिन सिंह परमार के बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। स्वर्णा परमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी तथा पहले चंडीगढ़ तथा उसके पश्चात डॉ राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान चिकित्सालय महाविद्यालय टांडा में उपचाराधीन थी।

स्वर्णा देवी के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती विधायक रविंद्र रवि धीमान अर्जुन सिंह मुल्खराज प्रेमी विक्रम जरयाल अरुण कुमार मेहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर नवनिर्वाचित विधायक विशाल नैहरिया सहित कई अन्य भाजपा नेता एवं अन्य उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंत्रिमंडल सदस्यों ने भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!