चीनी कंपनी फोसुन ने 100 करोड़ रुपए में ब्रिटेन का 178 साल पुराना थोमस कुक ब्रांड खरीदा

चीनी कंपनी फोसुन ने 100 करोड़ रुपए में ब्रिटेन का 178 साल पुराना थोमस कुक ब्रांड खरीदा
Spread the love

नई दिल्ली

चीन की कंपनी फोसुन ने 1.1 करोड़ पाउंड (करीब 100 करोड़ रुपए) में थोमस कुक ब्रांड खरीद लिया है। कुछ ही सप्ताह पहले ब्रिटेन की ट्रैवल कंपनी थोमस कुक दिवालिया हो गई थी। इसके कारण लाखों यात्री विभिन्न देशों में फंस गए थे। फोसुन हांगकांग शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। वह थोमस कुक की सबसे बड़ी हिस्सेदार भी थी। सितंबर में थोमस कुक के बंद होने से करीब 22 हजार कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी।

इसके कारण ब्रिटेन को दूसरे देशों में फंसे यात्रियों को वापस लाने की दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी कवायद करनी पड़ी। सरकार को 1,40,000 यात्रियों की वतन वापसी के लिए भुगतान करना पड़ा था। हाल के वर्षों में थोमस कुक को जबरदस्त ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था। उसने दिवालिया होने से पहले बुकिंग में कमी के लिए ब्रेक्जिट की अनिश्चितता को भी जिम्मेदार ठहराया था।

ब्रिटेन की 178 साल पुरानी कंपनी ने सितंबर में दिवालिया होने की घोषणा की थी। इससे पहले कंपनी ने निजी निवेशकों से 25 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश की थी, जो असफल हो गई थी। एजेंसियों की खबरों के मुताबिक ताजा सौदे के तहत फोसुन को थोमस कुक ब्रांड के साथ उसकी सहायक इकाइयों होटल चेन कासा कुक और कुक्स क्लब का भी स्वामित्व मिल गया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!