छतीसगढ़: 85 साल की वृद्ध महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छतीसगढ़: 85 साल की वृद्ध महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

जांजगीर:

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में हवस को पूरा करने के लिए दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है। घर में सो रही 85 साल की वृद्ध महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म करने का जुर्म पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र में घर में सो रही एक 85 साल की वृद्ध महिला से रेप की शिकायत मिली थी। महिला की शिकायत पर 22 वर्षीय आरोपी युवक संजू श्रीवास को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया। आरोपी ने महिला को मारने की कोशिश भी की।

जांजगीर चांपा के एसडीओपी जितेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि आरोपी संजू श्रीवास को शिकायत मिलने के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!