यमन : सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 18 हौती विद्रोहियों की मौत

यमन : सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 18 हौती विद्रोहियों की मौत
Spread the love

यमन के उत्तरी शहर सादा में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 18 हौती विद्रोहियों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हो गए। सेना से जुड़ी एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। रजीह जिले के बानी माईन और अल-अथनब इलाके में हौती विद्रोहियों ने कथित तौर पर घुसपैठ करने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन पर हमला किया। गोलीबारी में 18 विद्रोहियों की मौत हो गई और उनके कई लड़ाकू वाहन भी नष्ट हो गए। सुरक्षा बलों ने कहा कि हौती विद्रोही इलाके को अपने कब्जे में करना चाहते थे। विद्रोहियों ने वर्ष 2014 देश की राजधानी साना के अधिकतर इलाकों में अपना कब्जा जमा रखा है। सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरे आती है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!