तेजस्वी यादव का दावा- झारखंड में पांच नहीं 20 वर्ष तक चलाएंगे गठबंधन की सरकार

तेजस्वी यादव का दावा- झारखंड में पांच नहीं 20 वर्ष तक चलाएंगे गठबंधन की सरकार
Spread the love

झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की जीत के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बीस वर्ष तक चलेगी। तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन के राज्य में सरकार गठन के दावे के बाद राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब हम पांच वर्ष तक नहीं कम से कम बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार यहां चलाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में वास्तव में गठबंधन की नहीं जनता की जीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई को कम नहीं कर पा रही थी और एनआरसी जैसे आरएसएस के एजेंडे को लागू करने में जुटी थी जिसके चलते जनता ने उसे झारखंड में नकार दिया। झारखंड में गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मिलकर 47 सीट जीती हैं जबकि अकेले चुनाव मैदान में उतरी भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर सिमट कर सत्ता से बाहर हो गई। जीत के सिर्फ चौबीस घंटों के भीतर हेमंत सोरेन ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्यपाल के यहां सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और राज्यपाल ने उन्हें 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण करने का समय दे दिया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!