मोदी, राहुल और ममता ने डॉ मनमोहन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस सांसद के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉ. सिंह को जन्मदिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भारत को मनमोहन सिंह जैसे गहराई वाले प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति का अहसास होता है। डॉ. सिंह आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2004-2014 तक केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया है।
प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’
