भाजपा सरकार ने लूट और झूठ के सहारे झारखंड में किया शासन : सत्यानंद भोक्ता

भाजपा सरकार ने लूट और झूठ के सहारे झारखंड में किया शासन : सत्यानंद भोक्ता
Spread the love

झारखंड में चतरा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक व कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पिछले पांच वर्षों तक प्रदेश में लूट और झूठ के सहारे शासन किया है। आभार यात्रा के दौरान भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों तक झारखंड में लूट और झूठ के सहारे शासन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में CAA लागू करने के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। महागठबंधन की सरकार CAA पर जो निर्णय लेगी उसे ही राज्य में लागू किया जाएगा। मंत्री ने आगे कहा कि चतरा एक औद्यौगिक नगरी है, यहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जिससे चतरा सहित पूरे राज्य में विकास की नई बयार बहेगी। उन्होंने कहा कि चतरा में नेताओं की कमी थी, यहां धन की कमी नहीं है बल्कि नेताओं के मन की कमी थी। इसीलिए चतरा का संपूर्ण विकास नहीं हो पाया। भोक्ता ने भाजपा के अच्छे दिन के नारे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 2019 तक भाजपा के अच्छे दिन का नारा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है और वर्ष 2020 से प्रदेश के लोगों के लिए अब अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह भाजपा में रहे हैं और वहां की कार्य-संस्कृति से लोग ऊब चुके हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!