सिरौलीगौसपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध समेत एक अन्य की हुई मौत

सिरौलीगौसपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध समेत एक अन्य की हुई मौत
Spread the love

रामनगर

शुक्रवार को हुई ओलो के साथ मूसलाधार से जहाँ कच्ची दीवार गिरने से दबकर एक 65 वर्षीय बृद्ध की मौत हो गई वही सिरौलीगौसपुर तहसील के भैसुरिया गांव में एक अन्य व्यक्ति की भी छप्पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पंहुचे तहसीलदार ने आवशयक जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा।शुक्रवार की सुबह तेज हवा और पानी से कच्ची दीवार गिर गई। रामनगर थाने के नरैनीपुरवा मजरे दलसराय निवासी 65 वर्षीय रामदीन घर में कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहा था। भोर पहर आंधी पानी की वजह से कच्ची दीवार गिरी और वह उसी में दब गया।

घर व आस पास के लोग जब तक उसे निकालते वह उसी में दब कर मर गया। प्रधान राकेश वर्मा ने लेखपाल को सूचना दी तो  लेखपाल तहसीलदार  व नायब तहसीलदार सहित मौके पर पँहुचा। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दैवी आपदा के तहत जो सहायता होंगी वह दी जाएगी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पीएम के लिए भिजवाया। फसलों को भारी नुकसान: तेज हवा के साथ बरसे पानी और गिरे ओलों ने फसलों को भारी नुकसान किया। गेंहू,सरसों की फसल बर्बाद हो गई।

किसान खेत गए तो गिरा गेंहू सरसो देखकर दुखी हुई।पकी सरसो के दाने फलियों से गिर गए।कटी पड़ी सरसो में पानी भर गया। रामनगर,भरसंवा, रामपुर महासिंह, बिठौरा, विचलखा सहित आस पास के कई गांवों में फसलों को नुकसान हुआ।तहसीलदार ने बताया कि क्षति का आकलन करवाया जाएगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!