बकरीद पर छाए लॉकडाउन के बादल

बकरीद पर छाए लॉकडाउन के बादल
Spread the love

वाराणसी में बकरीद पर्व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही घरों से लेकर मस्जिदों तक नमाज का दौर शुरू हो गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। नमाज के बाद अब घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

दो दिन के लॉकडाउन और बकरीद को लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर शहरों में ईद-उल-अजहा पर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। वहीं मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सहारनपुर में शनिवार को ईदगाह पर पुलिस सतर्क रही। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पहुंचे। इस दौरान सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। वहीं ईदगाह के गेट पर ताला लगा रहा।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!