छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
Spread the love

रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था भंग करने की पूरी कोशिश की। इसके तहत ही कांकेर जिले के आमाबेड़ा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पुहंचाने के लिए किए गए इस आईईडी ब्लास्ट की चपेट में गाय चराने गया एक ग्रामाीण आ गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीते गुरुवार के शाम की बताई जा रही है। कांकेर में नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन फिर जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। नक्सलियों ने आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में आईईडी ब्लास्ट किया। घटना के बाद मौके पर पहुंचने सुरक्षा बल के जवानों ने एक जिंदा बम भी बरामद किया। कांकेर के एएसपी कीर्तन राठौर ने घटना की पुष्टि की है। एएसपी राठौर ने बताया कि आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से वहां गाय चरा रहे शोभ सिंह सलाम की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल से बरामद जिंदा बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। एएसपी राठौर ने बताया कि आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके लिए प्रेशर आईईडी बम प्लांट किया गया था। घटना के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली इस तरह की कायराना करतूत करते रहते हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!