जमशेदपुर: CM रघुवर दास ने गुरूद्वारे में टेका मत्था

जमशेदपुर: CM रघुवर दास ने गुरूद्वारे में टेका मत्था
Spread the love

रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे और एक के बाद एक कई बैठकें की। वे गोलमुरी मंडल की बैठक के बाद साकची मंडल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान साकची मंडल की बैठक गुरुद्वारा में हुई। वहीं बैठक से पहले सीएम ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और अरदास में भी शामिल हुए। वहीं अरदास के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए। सीएम ने कार्यकर्ताओं को अपने काम के साथ-साथ ईमानदारी से संगठन का काम करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बैठक में कार्यकर्ताओं से हर घर रघुवर नारे के साथ केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को बताने का निर्देश देते हुए कहा कि गरीब अखबार नहीं पढ़ता वो सुबह अपने काम मे जुट जाता है , इसलिए कार्यकर्ता घर घर जाकर योजना की जानकारी दें। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सरकार के काम के साथ साथ संगठन के काम मे भी जुट गए हैं। सीएम रघुवर दास इन दिनों अपने गृह जिले जमशेदपुर के दौरे पर हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!