बिहार: NGO के एक किचन में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत

बिहार: NGO के एक किचन में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत
Spread the love

बिहार के मोतिहारी में स्थित एनजीओ के एक किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हैं। यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब कुछ लोग सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड डे मील सप्लाई करने वाले एनजीओ की रसोई में खाना बना रहे थे। सुगौली नगर परिषद के स्कूलों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब पांच बजे बॉयलर में धमाका हो गया। जिसके कारण मकान के परखच्चे उड़ गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज सुनने के बाग पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!